Amrit Bharat Logo

Wednesday 13 May 2026 21:18 PM

Breaking News:

बाप के सौतेले व्यवहार से, भाई ने भाई को मारी गोली

बाप के सौतेले व्यवहार से, भाई ने भाई को मारी गोली
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 14 जनवरी को शख्स को गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के छोटे भाई समेत तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया. पुलिस उपायुक्त दीपक कुमार का कहना है कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को इसलिए गोली मरवा दी क्योंकि उसको शक था कि पिता उससे सौतेला व्यवहार करता है.

घटना के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी. इसी कड़ी में बुधवार को इस केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने युवक के सगे छोटे भाई भास्कर सहित उसके साथियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपायुक्त दीपक ने बताया कि पिता अयोध्या प्रसाद के सौतेले व्यवहार से भास्कर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने सगे बड़े भाई की हत्या की योजना बनाई थी. इसी के चलते उन्होंने 14 तारीख को मौका पाकर उस पर फायर कर दिया था.

वहीं, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी तमंचा, जिंदा कारतूस सहित अन्य चीजें बरामद की है. इसके साथ ही तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. इस घटना ने रिश्ते को एक बार फिर शर्मसार किया है. जबकि घटना के खुलासे के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. जबकि परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है.


पुलिस उपायुक्त दीपक कुमार का कहना है कि प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र में 14 जनवरी को अज्ञात व्यक्ति ने संदीप कुमार के ऊपर गोली से फायर कर दिया था. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.



Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c