Amrit Bharat Logo

Wednesday 13 May 2026 22:15 PM

Breaking News:

लाश गायब होने की आशंका में घरवालों ने खुदवाई कब्र, पास मिला था सिगरेट मिठाई का डब्बा!

लाश गायब होने की आशंका में घरवालों ने खुदवाई कब्र, पास मिला था सिगरेट मिठाई का डब्बा!

प्रयागराज के करछना गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक कब्र से शव के गायब होने की बात कही जा रही है। मृतक के बेटे ने जिलाधिकारी से प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसे आशंका है कि कब्र से उसके पिता के शव को किसी ने चुरा लिया है। पुत्र द्वारा आशंका जताए जाने के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर कब्र खोदवाई गई। कब्र खोदने के बाद पता चला कि कब्र के अंदर मृतक का शव पड़ा हुआ था। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कब्र से मृतक का शव चोरी होने की सूचना मिलने के बाद वहां पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई थी।


जानकारी के मुताबिक, औद्योगिक क्षेत्र के सड़वा कला गांव निवासी के 60 वर्षीय मो. गुलाब का करीब एक माह पहले इंतकाल हो गया था। गुलाब का पुत्र शुखनूर प्रतिदिन कब्र पर फातिया पढ़ने जाता था। उसके मुताबिक, शनिवार को वह फातिया पढ़ने गया तो कब्र खुदी हुई थी। वहां पर मिठाई, शराब की बोतल, सिगरेट का पैकेट पड़ा था।



वह घर लौटा और इसकी सूचना घरवालों और ग्रामीणों को दी तो वह सभी वहां पहुंचे। कब्र के पास उक्त सामग्री देखकर सभी तंत्र-मंत्र के लिए शव को खोदकर निकाल ले जाने की आशंका जताई गई। इसके बाद शुखनूर ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कब्र खुदवाने की मांग की। इस पर एसडीएम और एसीपी करछना को कब्र खुदवाने का आदेश दिया गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c