Amrit Bharat Logo

Wednesday 13 May 2026 23:20 PM

Breaking News:

सूर्य कुमार यादव 19 गेंद में 39 रन बनाकर आउट; स्कोर 141/4,टीम इंडिया को लगा चौथा झटका !

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला साउथैम्पटन के एजेस बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 141/4 है।

पहले मुकाबले में टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह डेब्यू किया है। रोहित शर्मा ने उन्हें टी-20 कैप सौंपी।

दीपक हुड्डा ने 194.11 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन
भारत के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए दीपक हुड्डा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 17 गेंद में 33 रन बना दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के निकले। जिस तरह दीपक खेल रहे थे। ऐसा लगा कि वो बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन टाइमल मिल्स ने उन्हें क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया।

टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। रोहित के बल्ले से 14 गेंद में 24 रन निकले तो वहीं, ईशान किशन 10 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों विकेट मोईन अली के खाते में आए।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, अक्षर पटेल, सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड- जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान), डेविड मलान, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, ​​​​हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन, रीस टोपले।









इंग्लैंड के खिलाफ भारत का शानदार रिकॉर्ड
रोहित शर्मा की टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए आखिरी 11 टी-20 मुकाबलों में से 7 में जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, इंग्लैंड को सिर्फ 4 मैच में ही जीत मिली है। अगर दोनों टीमों के बीच खेली गई पिछली तीन सीरीज की बात करें तो तीनों सीरीज भारतीय टीम ने अपने नाम की है।

2021 में भारत ने इंग्लैंड को 3-2 के अंतर से हराया था। वहीं, 2018 में इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। इससे पहले 2016-17 के भारत दौरे पर भी इंग्लैंड को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

हेड टु हेड रिकॉर्ड
अगर दोनों टीमों के हेड टु हेड रिकॉर्ड की बात करें तो यहां भी भारत का पलड़ा भारी है। दोनों के बीच अब तक 19 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। 10 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं तो वहीं, इंग्लैंड को 9 मैच में जीत मिली है।

पहले टी-20 में इन भारतीय खिलाड़ियों को आराम
पहले टी-20 मैच के लिए कई भारतीय खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। यह खिलाड़ी दूसरे टी-20 से भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को पहले टी-20 के लिए टीम में जगह नहीं मिली है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c