Amrit Bharat Logo

Wednesday 13 May 2026 23:21 PM

Breaking News:

डॉ. कीर्तिका अग्रवाल के प्रस्ताव पर पीडीए व जिला प्रशासन की मुहर :सुभाष चौक पर फहराया जाएगा स्थाई तिरंगा !

अब प्रयागराज के सुभाष चौक पर देश का तिरंगा हमेशा लहराता रहेगा. वात्सल्य अस्पताल की निदेशक डॉ. कीर्तिका अग्रवाल द्वारा लंबे समय तक किए गए प्रयास आखिरकार रंग लाए। डॉ. अग्रवाल के प्रस्ताव पर जिला प्रशासन व प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने मुहर लगा दी है. सिविल लाइंस में स्थित सुभाष चौक शहर का मुख्य स्थान है जहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं।




तिरंगा देखने से जगेगी देशभक्ति की भावना


डॉ. कीर्तिका ने बताया कि देश आजादी का अमृत पर्व मना रहा है. सुभाष चौक पर स्थायी रूप से बड़ा तिरंगा लगाने के लिए हमने जिलाधिकारी को पत्र दिया था. इस पर जिलाधिकारी ने सहमति दे दी है। समय कम होने के कारण इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अस्थाई झंडा लगाया जाएगा और उसके बाद वहां स्थायी झंडा भी लगाया जाएगा. यह झंडा इतना ऊंचा होगा कि दूर से ही दिखाई देगा। यह शहरवासियों के लिए एक उपलब्धि है। सुभाष चौक की ओर जाने वालों के मन में देशभक्ति की भावना जागृत होगी।


संगम की धारा में नाव तिरंगा यात्रा


शनिवार को संगम की धारा में नाव तिरंगा यात्रा (नावों के काफिले के साथ) का आयोजन किया गया। विधि प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक जयवर्धन त्रिपाठी द्वारा गाय-गंगा-गीता का उल्लेख करते हुए प्रयागराज में जिस प्रकार गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती माँ का संगम होता है, उसी प्रकार हमारे देश में सभी धर्मों का सम्मान और स्वतंत्रता, विशेष स्वतंत्रता पर ध्यान दिया जाता है। . लेकिन पिछले कुछ सालों से देश में फैली भ्रांतियां अब टूटने की कगार पर हैं. अब देश लगातार नए भारत बनने की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा थे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c