Amrit Bharat Logo

Wednesday 13 May 2026 23:21 PM

Breaking News:

हिरासत में प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद

प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद अहमद उर्फ पम्प, उसकी पत्नी और छोटी बेटी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी के मोबाइल में कई अहम सुबूत मिले हैं। वहीं आरोपी की बड़ी बेटी आफरीन JNU स्कॉलर है। उसने भास्कर से बातचीत में बताया कि उनके पिता और परिवार के लोगों को पुलिस बिना वारंट के उठा ले गई। पुलिस ने कई आरोप लगाए हैं। आफरीन ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। हमारे सोशल मीडिया एकाउंट चेक कर सकते हैं। उसमें ऐसा कुछ नहीं मिलेगा।

SSP के मुताबिक, जावेद अहमद की बेटी का भी हिंसा के मामले में हाथ है। पुलिस ने 68 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं 5000 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

37 उपद्रवियों के मकानों का किया जाएगा ध्वस्त

शनिवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारी 100 साल पुराना नक्शा लेकर अटाला पहुंचे। यहां 37 उपद्रवियों के मकानों पर निशान लगाए गए। इनके खिलाफ धवस्तीकरण की कार्रवाई होगी। इन मकानों की मैपिंग हो रही है मैपिंग के बाद इनके खिलाफ कार्यवाही की तैयारी है।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c