Amrit Bharat Logo

Wednesday 13 May 2026 23:20 PM

Breaking News:

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पहुंचा उच्चतम न्यायालय ! पूजा स्थल अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिका के खिलाफ ...







नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) (एआईएमपीएलबी) ने उपासना स्थल (विशेष प्रावधान) कानून, 1991 की कुछ धाराओं की वैधता को चुनौती देने वाली एक याचिका का विरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

एआईएमपीएलबी ने दलील दी है कि कानून का मकसद लोक व्यवस्था की गड़बड़ी को रोकना, शांति कायम रखना और धर्मनिरपेक्षता की मूल विशेषता को मजबूत बनाना है।

याचिका में कहा गया है कि उपासना स्थल (विशेष प्रावधान) कानून, 1991 संविधान की मूल विशेषताओं पर आधारित है, जिसमें परिवर्तन नहीं किया जा सकता और इसलिए उस कानून को निरस्त करने या उसमें संशोधन का कोई भी प्रयास उन मूल उद्देश्यों या सिद्धांतों को प्रभावित करता है, जिन पर कानून आधारित है। याचिका में कहा गया है कि ऐसा कोई प्रयास असंवैधानिक होगा।

वर्ष 1991 के कानून के कुछ प्रावधानों की वैधता को चुनौती देते हुए कई याचिकाएं पहले ही शीर्ष अदालत में दायर की जा चुकी हैं। उनमें अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर याचिका भी शामिल है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c