Amrit Bharat Logo

Wednesday 13 May 2026 23:20 PM

Breaking News:

'समिति बनेगी सुरक्षा कानून के लिए ', स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने की अपील की!

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA), इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और दिल्ली के सरकारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से मुलाकात की।


इस दौरान एसोसिएशन ने कार्यस्थल पर स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताओं को सामने रखा। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रतिनिधियों की मांगों को सुना और डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया।

सरकार मांगों के प्रति संवेदनशील है

इस बैठक के बाद सभी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को बताया गया कि सरकार स्थिति से अवगत है और उनकी मांगों के प्रति संवेदनशील है। 26 राज्य पहले ही अपने राज्यों में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए कानून पारित कर चुके हैं।

समिति बनाने का दिया आश्वासन

एसोसिएशन द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं के मद्देनजर मंत्रालय ने डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संभावित उपाय सुझाने के लिए एक समिति बनाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सभी हितधारकों के प्रतिनिधियों को समिति के साथ अपने सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

आपको बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना पर आईएमए ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। फोर्डा ने भी स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की थी। संयुक्त आरडीए ने कल स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के साथ बैठक की थी। सभी बैठकों के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह अधिसूचना आई है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c