Amrit Bharat Logo

Thursday 14 May 2026 1:22 AM

Breaking News:

रेस्टोरेंट में युवक की दर्दनाक हत्या : ताबड़तोड़ चाकू से किया वार ,मौके पर ही मौत , 4 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी ! PRAYAGRAJ

प्रयागराज के एक रेस्टोरेंट में चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस हिरासत में लिए गए रेस्टोरेंट संचालक समेत दो से पूछताछ कर रही है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर 4 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.


                                    मृतक श्याम कृष्ण द्विवेदी उर्फ  उत्तम

रेस्टोरेंट संचालक समेत दो हिरासत में


पडरिया, कोरांव निवासी रामबली द्विवेदी नगर पंचायत में वरिष्ठ लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हैं। उसके तीन बेटों में छोटा श्याम कृष्ण द्विवेदी उर्फ ​​उत्तम बीए का छात्र है। बुधवार दोपहर वह घर से 200 मीटर दूर स्थित रॉयल ब्लू स्टार रेस्टोरेंट में गए थे। मृतक के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर 4 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. तहरीर के मुताबिक बेटा खाना खाकर घर से निकला था कि कुछ देर बाद खबर आई कि कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं. उसे घर के पास स्थित रेस्तरां में। आरोप है कि भाई शिवराम  पहुंचे तो देखा कि  रेस्टोरेंट संचालक  आयुष सिंह पुत्र दिनेश सिंह अपने चचेरे भाई मनीष सिंह उर्फ ​​लाला के साथ उत्तम को पीट रहा है. दोनों ने बेरहमी से चाकू से कई वार किए, जिससे उत्तम की मौत हो गई। पिता मौके पर पहुंचे तो  मीना और दिनेश जायसवाल वहां मौजूद थे। आरोप है कि उक्त दोनों भी घटना में शामिल थे। उधर, एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी विवाद में छात्र की हत्या कर दी गई। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c