Amrit Bharat Logo

Thursday 14 May 2026 0:22 AM

Breaking News:

मुख्यमंत्री ने पेट्रोल पर 08 रु0 लीटर तथा डीजल पर 06 रु0 लीटर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क की कमी पर प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया !

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने भारत सरकार द्वारा पेट्रोल पर 08 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल पर 06 रुपए प्रति लीटर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क की कमी करने तथा इस वर्ष प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति गैस सिलेण्डर (12 सिलेण्डर तक) 200 रुपए की सब्सिडी प्रदान किए जाने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि सेण्ट्रल एक्साइज ड्यूटी में कमी किए जाने से पेट्रोल की कीमत 09 रुपए 50 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल की कीमत 07 रुपए प्रति लीटर घट जाएगी। उन्होंने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस के दामों में कटौती से प्रदेश के किसानों, गरीब परिवारों की महिलाओं सहित आमजन को बहुत राहत मिलेगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c