Amrit Bharat Logo

Wednesday 13 May 2026 22:11 PM

Breaking News:

31 ट्रक ईंट-पत्थर निकले प्रयागराज के अटाला से :10 जून को जुमे की नमाज के बाद हुई थी पत्थरबाजी...

प्रयागराज के अटाला में हुई हिंसा के 5 दिन बाद भी नगर निगम की टीम गलियों से ईंट-पत्थर निकालने में जुटी है। नगर निगम के अधिकारियों की मानें, तो अब तक 31 ट्रक ईंट-पत्थर निकाले जा चुके हैं। हालांकि, अभी भी आसपास काफी मात्रा में ईंट-पत्थर पड़े हैं।

वहीं, अपर नगर आयुक्त मुंशीर अहमद ने बताया कि भविष्य में फिर पत्थरबाजी जैसी घटना न हो। इसको देखते हुए अटाला की गलियों से ईंट-पत्थर हटाए जा रहे हैं। अटाला में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद हजारों उपद्रवियों ने गलियों और छतों से पत्थरबाजी की थी। जिसमें 18 से अधिक सुरक्षाकर्मियों सहित कई मीडियाकर्मी घायल हुए थे।

नगर निगम ने आज 6 ट्रक मलबा निकाला
मंगलवार को नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने 6 ट्रक पत्थर उठाकर ट्रक में भरे। इससे पहले भी 25 ट्रक पत्थर नगर निगम ने उठाए थे। मंगलवार को नगर निगम की टीम को जेसीबी और डंपर के साथ देख लोग दहशत में आ गए। उन्हें लगा कि अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए टीम पहुंची है। मगर, बाद में पता चला कि पत्थर उठाया जा रहा है, तो दुकानदारों ने राहत की सांस ली।

10 जून को हुआ था बवाल, चलाए गए थे ईंट-पत्थर
10 जून को जुमे की नमाज के बाद अटाला स्थित मस्जिद के पास से शुरू हुआ बवाल नुरुल्लारोड, अकबरपुर और करेली तक हुआ। भाजपा से निष्कासित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के बाद भड़के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी और बमबाजी की थी।

शाम करीब 6 बजे माहौल नियंत्रण में आने के बाद नगर निगम की टीम सड़कों पर बिखरे ईंट-पत्थर उठाने पहुंची। सारी रात ईंट-पत्थर उठाए गए। इसके बावजूद कई जगह ईंट-पत्थर पड़े हुए थे। जिसे हटाने के लिए मंगलवार शाम को फिर नगर निगम की टीम पहुंची।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c