Amrit Bharat Logo

Wednesday 13 May 2026 23:20 PM

Breaking News:

प्रयागराज में मसाज कर रहे सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई : पार्लर में वर्दी में युवती से मालिश करवा रहा था सब इंस्पेक्टर, एसएसपी ने लिया तुरंत एक्शन ....

प्रयागराज के सिविल लाइंस में पुलिस अफसर की वर्दी पहनकर चेहरे की मसाज करना महंगा हो गया है. इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल होने के बाद मामला आला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार रात इंस्पेक्टर को निलंबित करने का आदेश दिया.


एसपी सिटी की रिपोर्ट पर कार्रवाई


 

यह तस्वीर फेस मसाज करवा रहे इंस्पेक्टर की है।


सिविल लाइंस के सुभाष चौराहा स्थित पुलिस चौकी में तैनात इंस्पेक्टर राकेश चंद्र शर्मा का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह सिविल लाइंस स्थित मसाज पार्लर में वर्दी पहनकर फेस मसाज करवा रहे हैं। इस दौरान एक युवती उनके चेहरे की मसाज करती नजर आ रही है। साथ ही उस पार्लर में धीमी आवाज में एक गाना भी बज रहा है. मामला सामने आने के बाद एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एसपी सिटी संतोष कुमार मीणा को जांच के निर्देश दिए थे. शुक्रवार देर शाम एसपी सिटी की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर राकेश शर्मा को सस्पेंड कर दिया.


मसाज में हंगामे के आरोप में एक कांस्टेबल को भेजा गया जेल


24 अगस्त को सिविल लाइंस पुलिस ने इंस्पेक्टर कलीमुल्ला को सिविल लाइंस के हॉट स्टफ चौराहे के पास स्थित थाई स्पा मसाज पार्लर में महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. उस दौरान मौके पर पहुंचे सिविल लाइंस चौकी प्रभारी राकेश शर्मा ने आरोपित इंस्पेक्टर कलीमुल्ला से हाथापाई व गाली-गलौज की बात सामने आई थी.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c