Amrit Bharat Logo

Wednesday 13 May 2026 23:19 PM

Breaking News:

कतर में भारतीय मजदूरों की मौत छुपाने को करोड़ों की रिश्वत, छापेमारी

कतर में भारतीय मजदूरों की मौत छुपाने को करोड़ों की रिश्वत, छापेमारी

कतर में भारतीय मजदूरों की मौत छुपाने को दी करो रिश्वत 

फीफा व‌र्ल्ड कप का आयोजन कर रहे कतर पर यूरोपियन यूनियन के सांसदों को करोड़ों रुपये की रिश्वत देने का आरोप लगा है। यह रकम फुटबाल व‌र्ल्ड कप से पहले निर्माण कार्यों के दौरान बड़े पैमाने पर मजदूरों की मौत के मामले को दबाने के लिए दी गई। बताया जाता है कि मारे गए सर्वाधिक मजदूर भारतीय थे और इनकी संख्या छह हजार से ऊपर थी। उधर, कतर ने आरोपों को नकारा है।


ब्रूसेल्स में एक अपार्टमेंट से लाखों यूरो बरामद

मामले में कई महीनों की जांच के बाद पुलिस ने बेल्जियम और इटली में करीब दो दर्जन स्थानों पर छापे मारे हैं। इस दौरान ब्रूसेल्स में एक अपार्टमेंट से लाखों यूरो बरामद हुए हैं। यह पैसा संसद के पास एक होटल में रखे सूटकेस में मिला है। दस सांसदों के सहयोगियों के मोबाइल व कंप्यूटर सीज किए गए हैं।

 

इस घोटाले में आरोपित यूरोपियन यूनियन की वाइस प्रेसिडेंट एवा कैली की कुर्सी चली गई। यही नहीं, उनके सहयोगी फ्रेंसिसको जिओर्गी भी लपेटे में आए हैं।

कतर में प्रवासी मजदूरों के हालात काफी बूरे हैं

इसी के चलते वहां हजारों की मौत होने की बात सामने आई थी। इन्ही विवादों को दबाने के मामले में यूरोपियन यूनियन के सांसद काफी समय से शक के घेरे में थे। अब रिपोर्ट के अनुसार ये शक यकीन में बदलता दिख रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कतर ने फीफा की मेजबानी के दौरान हो रही अपनी आलोचनाओं को दबाने के लिए कई सांसदों को घूस दी थी। ये भी दावा किया गया है कि इन सांसदों को पैसों के अलावा वर्ल्ड कप टिकट और अन्य कई सुविधा आफर की गई थी।




Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c