Amrit Bharat Logo

Wednesday 13 May 2026 23:21 PM

Breaking News:

उठी मांग बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की प्रयागराज में,नागरिक समाज संगठन ने निकाला पदयात्रा! पहलवानों का किया समर्थन


                                                        सांसद बृजभूषण शरण सिंह


 गिरफ्तारी की मांग किया नागरिक समाज ने 

जहां एक तरफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कुश्ती खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नागरिक समाज के नेतृत्व में प्रयागराज में विरोध मार्च निकाला गया. विरोध मार्च इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास से बालसन चौक तक निकाला गया। पदयात्रा में लोग हाथों में तख्तियां लिए महिला पहलवानों को न्याय दिलाओ, ब्रज भूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करो जैसे नारे लगा रहे थे।


सिविल सोसाइटी के लोगों ने बताया कि बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है. देश का मान बढ़ाने वाली महिला पहलवानों को जब न्याय नहीं मिल रहा है तो देश की अन्य महिलाएं कैसे न्याय की उम्मीद कर सकती हैं। हम मांग करते हैं कि बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। विरोध मार्च की अध्यक्षता सिविल सोसायटी के निदेशक विनोद कुमार तिवारी ने की।



महिला पहलवानों के समर्थन में लोगों ने प्रदर्शन किया।

भारतीय प्रगतिशील महिला संघ (APWA), इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए), ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ACTU), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने विरोध मार्च में भाग लिया। इस प्रतिरोध मार्च में हरीश चंद्र द्विवेदी, प्रोफेसर वल्लभ, आनंद मालवीय, डॉ. पद्मसिंह, सुरेंद्र कुमार राही, अविनाश मिश्रा, सतीश कुमार, सुरेश गुप्ता, सुभाष पाण्डेय, नसीम अंसारी, असरार नियाज़ी, राजवेंद्र सिंह, विश्वेश राजरत्नम, अखिल, सईद सिद्दीकी, गायत्री गांगुली, सीमा, डॉ. कमल उसरी, सुनील मौर्य, सौम्या, श्वेता, अवंतिका, तान्या, निशा, आयुषी, कविता, विशाल, रामचंद्र, देवेंद्र, विश्वविजय जी, साक्षी, रूपाली, संगीता, राजेश्वरी व सलोनी आदि मौजूद रहे। .

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c