Amrit Bharat Logo

Wednesday 13 May 2026 22:16 PM

Breaking News:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती, अचानक बिगड़ी तबीयत !

दिल्ली.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत आज गुरुवार (11 जुलाई) को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक, पीठ दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया . फिलहाल उनकी हालत बेहतर है.अभी कल ही  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 जुलाई 2024 को अपना 73वां जन्मदिन मनाया  देश के कई राज नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं




रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्हें कैबिनेट का बहुमूल्य सहयोगी बताया . उन्होंने कहा  कि राजनाथ सिंह एक ऐसे नेता हैं, जिनका उनकी बुद्धिमत्ता के लिए व्यापक रूप से सम्मान किया जाता है. उन्होंने कड़ी मेहनत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर सार्वजनिक जीवन में प्रगति की है. वह भारत की रक्षा प्रणाली को मजबूत करने और हमारे देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं. मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'' सुबह तबीयत बिगड़ने पर  प्राइवेट वार्ड में  राजनाथ सिंह  को फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराने के बाद अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। एम्स की मीडिया सेल की प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षा मंत्री की हालत अब पहले से बेहतर है। उनकी तबीयत अब स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की पूरी निगरानी में रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि समय-समय पर उनकी जांच की जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (73) को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें पुराने प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

c